पर्थ टेस्ट : 375 रनों पर सिमटी आस्ट्रेलिया की पहली पारी
आस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन पीटर सिडल (23) के रूप में अंतिम विकेट खोया। सिडल ने 34 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाए जबकि जेसन क्रेजा 45 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने अंतिम विकेट के लिए 34 रन जोड़े।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही आस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मैच के पहले दिन उसने 15 रन के कुल योग पर मैथ्यू हेडन (12), रिकी पोंटिंग (0) और माइकल हसी (0) के विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद हालांकि माइकल क्लार्क (62), साइमन कैटिच (83), एंड्रयू सायमंड्स (57) और ब्रैड हेडिन (46) ने अच्छी पारियां खेल अपनी टीम को मुश्किल से उबार लिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि डेल स्टेन, मोर्न मोर्कल और स्पिनर पॉल हैरिस के खाते में दो-दो विकेट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications