मोहाली टेस्ट : गंभीर और द्रविड़ ने भारतीय पारी को संवारा (लीड-3)

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। हालांकि उसने मात्र छह रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद द्रविड़ और गंभीर ने दूसरे विकेट के लिए 128 रनों की नाबाद साझेदारी को अंजाम देकर अपनी टीम को मुश्किलों से उबार लिया।

अपने करियर का नौवां और इस श्रंखला का दूसरा अर्धशतक लगाने वाले गंभीर ने अपनी 165 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए हैं जबकि लंबे समय से खराब फार्म से गुजर रहे द्रविड़ ने आखिरकार अपने बल्ले का मुंह खोला और 153 गेंदों पर छह चौके लगाए।

मोहाली में छाए घने कोहरे के कारण खेल 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। इंग्लैंड की टीम ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन की जगह युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को मौका दिया गया। ब्रॉड ने इस फैसले को सही साबित करते हुए सहवाग को विकेटकीपर मैट प्रॉयर के हाथों कैच करा दिया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी।

इंडो-एशियन न्यूूज सर्विस।

*

Story first published: Friday, December 19, 2008, 2:27 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+