मोहाली टेस्ट : खराब रोशनी के कारण खेल रुका (लीड-5)
खेल रोके जाने तक भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 229 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रन बना लिए थे जबकि काफी समय बाद अपने बल्ले का मुंह खोलने वाले पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने 205 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 65 रन बनाए थे।
गंभीर और द्रविड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए जोड़े गए 173 रनों की बदौलत भारत ने पहली पारी में एक विकेट खोकर 179 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गंभीर ने अपने करियर का चौथा शतक पूरा करने के लिए 214 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का लगाया।
मोहाली में छाए घने कोहरे के कारण खेल 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। इंग्लैंड की टीम ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन की जगह युवा गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को मौका दिया गया। ब्रॉड ने इस फैसले को सही साबित करते हुए सहवाग को विकेटकीपर मैट प्रॉयर के हाथों कैच करा दिया। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications