Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान आकर खेलने को तैयार है श्रीलंका : पीसीबी

पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पाकिस्तान आकर तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलने का पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने कहा, "हम एसएलसी का धन्यवाद करते हैं कि वह हमारे यहां टीम भेजने के लिए तैयार है। बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली श्रंखला के बाद श्रीलंकाई टीम 14 जनवरी के बाद पाकिस्तान पहुंचेगी।"

उल्लेखनीय है कि मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के कारण भारत सरकार ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए अपनी क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे को रद्द कर दिया था। इसी की भरपाई के लिए पीसीबी ने एसएलसी से बात की थी, जिसे (पीसीबी के मुताबिक) स्वीकार कर लिया गया है।

पाकिस्तान-श्रीलंका क्रिकेट श्रंखला की शुरुआत संभवत: कराची में होने वाले ट्वेंटी-20 मुकाबले से होगी। इसके बाद कराची में ही पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा।

दूसरे तथा तीसरे एकदिवसीय मैचों की मेजबानी लाहौर को दी गई है। लाहौर के नेशनल स्टेडियम में ही पहला टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। मुल्तान में दूसरा और कराची में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+