दक्षिण अफ्रीका की एकदिवसीय क्रिकेट टीम में गिब्स की वापसी
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने इस श्रंखला के लिए जिस 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, उसमें तीन नए चेहरे भी हैं। ये खिलाड़ी हैं-लोनवाबो टॉट्सोब, वायने पार्नील और वॉन वैन जर्सवेल्ड।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी भी एकदिवसीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। एंटिनी को अक्टूबर-नवंबर में केन्या और बांग्लादेश के साथ खेली गई श्रंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
34 वर्षीय गिब्स को बांग्लादेश के साथ खेली गई श्रंखला के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में टीम से हटा दिया गया था। उन पर शराब के सेवन का आरोप था। इसके बाद सीएसए ने गिब्स को नशामुक्ति केंद्र भेजने का फैसला किया था।
दूसरी ओर, केन्या और बांग्लादेश के साथ खेली गई एकदिवसीय श्रंखला मे नाकाम रहने के कारण मोंडे जोडेंकी, जोआन लाऊ और जस्टिन ओंटांग टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications