Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : भारतीय टीम को 151 रनों की बढ़त (लीड-2)

पहली पारी में 453 रन बनाने वाली भारतीय टीम को 151 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। भारत की ओर से स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया।

इंग्लैंड की टीम ने तीसरे दिन के अपने स्कोर छह विकेट पर 282 रन से आगे खेलना शुरू किया। चौथे दिन इंग्लैंड ने पहला विकेट विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर (2) के रूप में गंवाया। यह विकेट 285 रनों के कुल योग पर गिरा। प्रायर को हरभजन ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया।

इसके बाद हरभजन ने स्टुअर्ट ब्रॉड (1) को भी चलता कर दिया। ब्रॉड 290 के कुल योग पर क्लीन बोल्ड हुए। ग्रीम स्वान (1) और मोंटी पनेसर (3) भी कुछ खास नहीं कर सके और इस तरह इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन के अपने स्कोर में 20 रन जोड़ने के बाद पेवेलियन लौट गई।

तीसरे दिन दो रन बनाकर नाबाद लौटने वाले जेम्स एंडरसन (8) अंत तक आउट नहीं हुए। तीसरे दिन की तरह चौथे दिन भी घने कोहरे के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई। पिछले दो दिनों से मैच शुरू होने में देरी हो रही है और यही कारण है कि भोजनावकाश और चायकाल के समय में परिवर्तन किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+