Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीमों को तैयार करने की योजना की समीक्षा

समीक्षा बैठक की अध्यक्षता खेल सचिव ने की तथा इसमें विभिन्न संघों के अधिकारियों तथा भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मिले संकेतों के आधार पर योजना के और बेहतर तरीके से कार्यान्वयन के लिए अनेक उपायों की पहचान की गई है। इस बात का भी फैसला किया गया है कि चेन्नई में तैराकी, हैदराबाद में बैडमिटन, पुणे में टेनिस एवं निशानेबाजी आदि जैसे गैर-एसएआई केन्द्रों पर प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस बैठक के परिणामस्वरूप खेल एवं युवा मामले के मंत्री डॉ. एम़ एस़ गिल ने खेल एवं इससे जुड़े उपकरण और उपभोग सामग्री समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही खेल मंत्री ने प्रशिक्षकों के साथ अनुबंधों को जल्दी निपटाने, योजना की प्रगति की नजदीकी निगरानी तथा शिविर में आने वाले खिलाड़ियों को बिना किसी देरी के किट्स उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेल 2010 को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 678 करोड़ रुपये की एक योजना 'राष्ट्रमंडल खेल-2010 के लिए 'भारतीय टीमों की तैयारी योजना' को मंजूरी दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+