Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेलबर्न टेस्ट: डुमिनी के शतक से दक्षिण अफ्रीका की स्थिति मजबूत

एक दिन के पहले के स्कोर सात विकेट पर 198 रन से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की। डुमिनी ने 166 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह उनके टेस्ट कैरियर का पहला शतक था। डेल स्टेन ने उनका बखूबी साथ दिया और शानदार 76 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान ग्रिम स्मिथ ने भी 62 रनों का योगदान दिया।

आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने चार व नाथन हॉरिट्ज ने तीन विकेट लिए। इनके अलावा मिशेल जॉनसन ने भी दो विकेट चटकाए। उधर, आस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए चार रन बना लिए।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 394 रन बनाए। कप्तान रिकी पोंटिंग 101, माइकल क्लार्क 88 और साइमन कैटिच ने 54 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेल स्टेन ने पांच विकेट और मखाया एंटिनी ने दो विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+