मेलबर्न टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका की पकड़ मजबूत
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के अनुसार डेल स्टेन की घातक गेंदबाजी के सामने मेजबान टीम धराशायी हो गई और वह दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए सिर्फ 183 रनों का लक्ष्य रख सकी।
चौथे दिन का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका ने बिन कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए थे। कप्तान ग्रिम स्मिथ 25 और नील मैकेंजी तीन रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं। अगर दक्षिण अफ्रीकी टीम मेलबर्न टेस्ट जीत लेती है तो उसका सीरीज पर कब्जा हो जाएगा।
पहली पारी में 65 रनों से पिछड़ने के बाद आस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 247 रन ही बना सका। कप्तान रिकी पोंटिंग को छोड़ कोई अन्य बल्लेबाज स्टेन की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका। पहली पारी में शतक लगाने वाले पोंटिंग दूसरी पारी में इससे चूक गए और 99 रनों पर मोर्ने मार्कल का शिकार बने। स्टेन ने पांच और मार्कल ने दो आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
उधर, मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 394 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने जीन डुमिनी के शानदार शतक की बदौलत 459 रन बनाए। इस तरह से उसको पहली पारी में 65 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। डुमिनी ने 166 रनों की पारी खेली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications