Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

15 साल बाद घरेलू श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की हुई हार (लीड-1)

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवे दिन दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 183 रनों का लक्ष्य हासिल करते ही एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ग्रीम स्मिथ ने नबाद शानदार 75 और नील मैकेंजी ने नाबाद 59 रनों का योगदान दिया। घरेलू श्रृंखला में सन 1992-93 के बाद से आस्ट्रेलिया की यह पहली हार है।

आस्ट्रेलियाई टीम अगर तीसरे टेस्ट मैच में हार जाती है तो मेहमान टीम उससे विश्व में नंबर एक का स्थान भी छीन लेगी।

सोमवार के स्कोर बिना किसी क्षति के 30 रन से आगे खेलते हुए मेहमान टीम ने जीत के लिए आवश्यक 153 रनों का लक्ष्य कप्तान ग्रीम स्मिथ का विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मेहमान टीम की जीत के मुख्य शिल्पकार डेल स्टेन रहे, जिन्होंने मैच में 10 विकेट झटकने के अलावा पहली पारी में शानदार अर्धशतक भी बनाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

पहली पारी में आस्ट्रेलिया के 394 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने स्टेन के 76 और जीन पॉल डुमिनी के 166 रनों की बदौलत शानदार वापसी की। तेज गेंदबाज स्टेन ने दूसरी पारी में 67 रन देकर पांच विकेट झटके और मेजबान टीम की कमर तोड़ दी। इस तरह आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी केवल 247 रनों पर सिमट गई और उसे कुल 182 रनों की बढ़त हासिल हो सकी।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ आक्रामक मुद्रा में दिखे और चोटिल ब्रेट ली की गेंदों की जमकर धुनाई की।

चोट के कारण ब्रेट ली को इस मैच के बाद छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। लेकिन उन्होंने बहादुरी का परिचय देते हुए आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की कमान संभाली।

माइकल जॉनसन के फार्म में होने के बावजूद आस्ट्रेलियाई कप्तान ने पांचवे दिन ली और पीटर सिड्डले पर भरोसा किया। हालांकि बाद में जॉनसन को गेंद थमानी पड़ी लेकिन उस वक्त तक बहुत कुछ करने के लिए नहीं बचा था।

आस्ट्रेलिया के लिए यह हार घरेलू मैदान पर उसकी बदशाहत को मिली चुनौती की ओर इशारा करता है। साथ ही साथ यह कुछ महान खिलाड़ियों के टीम से दूर होने के कारण आए खालीपन का भी प्रमाण है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+