हिमाचल में 34वां राष्ट्रीय महिला खेल उत्सव संपन्न
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने समापन अवसर पर सोमवार को 200 मीटर दौड़ में प्रथम रही केरल की रीना मैथ्यू, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली महाराष्ट्र की हेमा भंगा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली उड़ीसा की रीता देवी गुंडूआ को पदक, हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया। खेल उत्सव में दिल्ली ने 62 अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी पर कब्जा किया तथा 43 अंक अर्जित कर केरल दूसरे स्थान पर रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है तथा इस परम्परा को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली महिला खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये, रजत पदक विजेताओं को 25 हजार रुपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 10 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकारी सेवा में कार्यरत खिलाड़ियों को पदोन्नति तथा खिलाड़ियों के भोजन में भी वृद्धि की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications