पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को नई ऊंचाई देना चाहते हैं आलम

By Staff

कराची, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच इंतिखाब आलम अपनी टीम को टेस्ट तथा एकदिवसीय क्रिकेट की तीन शीर्ष टीमों में देखना चाहते हैं।

मौजूदा समय में पाकिस्तानी टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर है। वर्ष 2008 में पाकिस्तानी टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल सकी। इससे पहले उसने भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ टेस्ट श्रंखला खेली थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन अपेक्षाकृत अच्छा रहा है। वह मौजूदा रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। पिछले साल उसने 21 मैच खेले, जिसमें से 18 में उसकी जीत हुई। हालांकि इनमें से अधिकांश जीत जिंबाब्वे और बांग्लादेश जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ दर्ज है।

आलम ने नवंबर में पाकिस्तानी टीम का कोच पद संभाला था। इसके बाद से उसके प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है। आलम को आशा है कि 2009 में उनकी टीम पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, January 1, 2009, 7:24 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+