फार्मूला वन : 2011 में फेरारी टीम के साथ जुड़ेंगे ओलोंसो

By Staff

इटली के खेल समाचार पत्र 'ला गजट देली स्पोर्ट' ने खबर दी है कि इस करार के संबंध में ओलोंसो और फेरारी टीम के प्रमुख लुका डी मोंटेजेमोलो के बीच आधिकारिक तौर पर हुई बातचीत सफल रही है। खुद ओलोंसो ने भी कई बार फेरारी के साथ जुड़ने की इच्छा जताई है।

पत्र के मुताबिक करार में कई तरह की दिक्कतें हैं लेकिन इसका सफल होना तय है। बहुत मुमकिन है कि ओलोंसो 2011 से पहले ही फेरारी टीम के साथ जुड़ जाएं। अगर 2007 के चैंपियन किमी राइकोनन का प्रदर्शन 2009 सत्र में भी खराब रहा तो ओलोंसो 2010 में फेरारी की कार की सवारी करते देखे जा सकते हैं।

वर्ष 2008 सत्र में ओलोंसो पांचवें स्थान पर रहे। उनके नाम सिर्फ दो जीत-सिंगापुर और जापान ग्रां पी दर्ज हैं। ओलोंसो रेनॉ टीम के लिए 2005 और 2006 में विश्व खिताब जीत चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 2, 2009, 3:31 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+