बोलिंगर बाएं हाथ के गेंदबाज हैं और खास बात यह है कि वे अपने घरेलू मैदान से ही टेस्ट करियर का आगाज करेंगे। बोलिंगर की खासियत यह है कि वे नई और पुरानी गेंद को समान रूप से स्विंग करा सकते हैं। उनका चयन भारत दौरे के लिए भी किया गया था लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल सका था।
दूसरी ओर, मैक्डोनॉल्ड छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। मैक्डोनॉल्ड विक्टोरिया प्रांत के लिए खेलते हैं। उन्हें हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। घुटने के ऑपरेशन के कारण सायमंड्स कुछ हफ्तों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दूर हो गए हैं।
सिडनी टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई आक्रमण पंक्ति की कमान मिशेल जानसन के हाथों में होगी। जानसन इन दिनों काफी अच्छा फार्म में हैं। इसके अलावा नेथन हॉरिट्ज, पीटर सिडल और बोलिंगर उनका साथ देंगे।
सिडल ने मेलबर्न टेस्ट मैच में प्रभावित किया था। तीन मैचोंे की श्रृंखला में मेहमान टीम 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसने पर्थ और मेलबर्न में खेले गए पहले दो मैचों में जीत हासिल की है।
सिडनी टेस्ट के लिए आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : मैथ्यू हेडन, साइमन कैटिच, रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड, ब्रैड हेडिन, मिशेल जानसन, नेथन हॉरिट्ज, पीटर सिडल और डगलस बोलिंगर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।