Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिडनी टेस्ट : क्लार्क के संघर्ष के बावजूद दक्षिण अफ्रीका मजबूत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहे आस्ट्रेलिया ने 167 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन उपकप्तान माइकल क्लार्क ने संघर्ष भरी पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूती देने की भरपूर कोशिश की।

दिन का खेल खत्म होने तक क्लार्क 151 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि मिशेन जानसन 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

मेजबान टीम ने 61 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज साइमन कैटिच (47) का विकेट गंवा दिया। कैटिच ने 52 गेंदों पर पांच चौके लगाए। कैटिच को जैक्स कैलिस ने अब्राहम डिविलियर्स के हाथों कैच कराया।

कुल योग में अभी एक रन ही जुड़ा था कि कप्तान रिकी पोंटिंग (0) भी विदा हो गए। पोंटिंग को मोर्न मोर्कल ने विकेट के पीछे मार्क बाउचर के हाथों कैच कराया।

अपने करियर के सबसे खराब फार्म से गुजर रहे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन लय में लौटते दिख रहे थे लेकिन 109 रन के कुल योग पर डेल स्टेन ने उन्हें बोल्ड कर आस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। 31 रन बनाने वाले हेडन ने 78 गेंदों पर चार चौके लगाए।

दो मैचों की चार पारियों में मात्र 10 रन बनाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज माइकल हसी (30) ने भी लय में लौटने की कोशिश की लेकिन उनका प्रयास भी बेकार गया। हसी का विकेट 130 रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने 99 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाए।

आस्ट्रेलिया को अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हरफनमौला एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वे 15 रन बनाकर मखाया एंटिनी की गेंद पर बाउचर के हाथों लपके गए।

इसके बाद क्लार्क और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (38) ने छठे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया। हेडिन को स्टेन ने बोल्ड किया। उस समय आस्ट्रेलिया का स्कोर 237 रन था। हेडिन ने 79 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

दक्षिण अफ्रीकी की ओर से स्टेन ने दो विकेट चटकाए हैं जबकि एंटिनी, मोर्कल, कैलिस और स्पिनर पॉल हैरिस ने एक-एक विकेट लिया है। तीन मैचों की श्रंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+