श्रंखला गंवाने पर सीए ने पोंटिंग और हिल्डिच का बचाव किया
दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले पत्रकारों से मुखातिब क्लार्क ने कहा, "पिछले 15 साल में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने शानदार सफलता दर्ज की है। इसी का नतीजा है कि फरवरी 2008 में हमारे पास ट्वेंटी-20 विश्व कप को छोड़कर सभी तरह के खिताब थे।"
क्लार्क के मुताबिक आस्ट्रेलियाई टीम की सफलता में पोंटिंग और हिल्डिच की महान भूमिका रही है और अब जबकि टीम खराब दौर से गुजर रही है, इन दोनों की आलोचना करने में समझदारी नहीं है।
उन्होंने कहा, "आज हम खराब दौर से गुजर रहे हैं तो क्या हुआ। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पोंटिंग 1995 से टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर हैं। 2002 में वे एकदिवसीय कप्तान बने और फिर 2004 में टेस्ट कप्तान। इसी तरह हिल्डिच 1996 से ही चयनकर्ता हैं। 2006 में जब वे चयन प्रमुख बने थे, तब टीम अपने चरम पर थी। ऐसे में हमें इन लोगों का सम्मान करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications