दूसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज 5 विकेट से जीता
खराब मौसम के कारण यह मैच 28-28 ओवर का ही खेला जा सका। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 28 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जेमी राइडर ने सबसे अधिक 32 रनों का योगदान दिया जबकि जी. इलियट ने 30 और जैकब ओरम ने 25 रनों का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से फिडेल एडवर्ड्स ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि जेरोम टेलर और एन. मिलर ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान क्रिस गेल भी एक विकेट लेने में सफल रहे।
जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 67 रनों की सरवन की चमकदार पारी के अलावा गेल ने भी 36 रनों का योगदान दिया जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अपनी 65 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाने वाले सरवन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। पांच मैचों की श्रंखला में वेस्टइंडीज 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है। पहले मैच का परिणाम नहीं निकल सका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications