मुझे अभी भी काफी कुछ सीखना है : सूर्यशेखर गांगुली
गांगुली ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं बेहतर खिलाड़ी बनने पर ध्यान केंद्रित कर अपनी क्षमता में वृद्धि करना चाहता हूं।"
गांगुली की मौजूदा ईएलओ रेटिंग 2614 है। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर वे इसे लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मेरा ध्यान ईएलओ रेटिंग पर नहीं बल्कि अपना प्रदर्शन सुधारने पर है। मैं इतना प्रयास करना चाहता हूं कि एक मुकाम के बाद मुझे संतुष्टि मिल सके।"
गागुंली ने 2008 में अपने प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "पिछला साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा। यह अलग बात है कि मेरी रेटिंग में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ लेकिन कुल मिलाकर मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। मैं दो बार राष्ट्रीय चैंपियन बना। मैंने आस्ट्रेलिया में खिताब जीता और एक अन्य टूर्नामेंट में मैं दूसरे स्थान पर रहा।"
विश्वनाथन आनंद की तरह यूरोप में रहकर शतरंज खेलने के सवाल पर गांगुली ने कहा, "इससे निश्चित तौर पर मदद मिलेगी। वहां कई ऐसे टूर्नामेंट होते हैं, जिनके बीच छह से सात दिनों का ही फासला होता है। अगर मैं यूरोप में रहकर खेलूं तो मुझे बार-बार भारत नहीं आना पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications