अप्रैल में आस्ट्रेलिया की मेजबानी का इच्छुक है पीसीबी
कराची, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस साल अप्रैल में प्रस्तावित टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रंखला के तहत आस्ट्रेलिया की मेजबानी की इच्छा जताई है। पीसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।
अधिकारी के मुताबिक पीसीबी पाकिस्तान में क्रिकेट की शुरूआत करने के लिए उतावला है और इस लिहाज से आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली प्रस्तावित श्रंखला काफी मददगार साबित हो सकती है।
पीसीबी ने इन खबरों का खंडन किया कि वह आस्ट्रेलिया के साथ प्रस्तावित पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला और एक ट्वेंटी-20 मैच का आयोजन कुआलालंपुर या अन्य किसी तटस्थ आयोजन स्थल पर कराना चाहता है।
नाम उजागर नहीं होने की शर्त पर अधिकारी ने बताया, "हम तटस्थ आयोजन स्थल पर तभी विचार करेंगे, जब आस्ट्रेलिया सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता जाहिर करेगा। हमारा सर्वप्रथम उद्देश्य इस श्रंखला को स्वदेश में कराने का है क्योंकि इसके माध्यम से हम अपने यहां क्रिकेट की शुरुआत कर सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications