For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीसीए को 1.38 करोड़ का बिल थमा सकती है पंजाब पुलिस

By Staff

चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह औलख ने पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) एन.पी.एस. औलख को सोमवार को ही पत्र के माध्यम से इन तीन मैचों के दौरान मोहाली स्टेडियम की सुरक्षा में आए खर्च का ब्योरा दे दिया है।

मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद पीसीए मैदान पर 19 से 23 दिसंबर तक भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए टेस्ट मैच के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्टेडियम की सुरक्षा के लिए लगभग 900 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे और इसमें लगभग 67 लाख रुपये खर्च हुए थे।

इसके अलावा अक्टूबर में आस्ट्रेलिया के साथ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगभग 50 लाख रुपये खर्च हुए थे। साथ ही 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र एकदिवसीय मुकाबले की सुरक्षा व्यवस्था में भी 21.43 लाख रुपये का खर्च आया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या सुरक्षा व्यवस्था में आया खर्च पीसीए को भरना होगा? जितेंद्र औलख ने आईएएनएस से कहा, "मैं यह कह नहीं सकता। मेरा काम खर्चे के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देना था। मैंने अपना काम कर लिया है। आगे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में जरूरी कदम उठाएंगे।"

इस संबंध में पीसीए के संयुक्त सचिव जी.एस. वालिया ने कहा, "मैच के दौैरान खिलाड़ियों, दर्शकों, स्टेडियम और शहर की सुरक्षा का काम पुलिस का होता है। जहां तक बिल के भुगतान का सवाल है तो हमें अभी तक इस संबंध में कोई बिल प्राप्त नहीं हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+