ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस : मौरेस्मो की संघर्षपूर्ण जीत
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक मौरेस्मो ने फ्रांस की जूली कोइन को 5-7, 6-2, 7-6 से पराजित कर अपने करियर का सबसे लंबे समय तक चला टूर मैच जीता।
रूस की मारिया किरिलेंको के बाहर होने के बाद मुख्य ड्रा में जगह पाने वाली कोइन ने दूसरे दौर के मुकाबले में विश्व की पूर्व नंबर-एक खिलाड़ी मौरेस्मो को तीन घंटे 14 मिनट तक कोर्ट पर उलझाए रखा।
इससे पहले मौरेस्मो ने सबसे लंबा मैच 2005 की डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप के दौरान खेला था, जब अपने ही देश की मैरी पियर्स को हराने के लिए उन्होंने तीन घंटे सात मिनट समय लिया था।
अन्य मुकाबलों में इटली की सारा इरानी ने बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा को जबरदस्त संघर्ष के बाद 6-7, 7-5, 6-3 से पराजित किया।
उधर, पुरुष वर्ग में एर्नेस्ट्स गुल्बिस दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी पॉल हेनरी मैथ्यू के हाथों 6-3, 6-4 से हार गए। एक अन्य मुकाबले में फ्रांस के फ्लोरेंट सेरा ने आस्ट्रिया को जुर्गेन मेलजर को 6-4, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications