Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन को हासिल नहीं है साथियों का समर्थन

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रबंध निदेशक हग मौरिस ने पीटरसन से कह दिया था कि मूर्स के साथ जारी विवाद में उन्हें उनके साथियों का समर्थन हासिल नहीं है, लिहाजा वे स्वेच्छा से अपना पद छोड़ दें नहीं तो उन्हें बर्खास्तगी की जलालत झेलनी पड़ सकती है।

पीटरसन ने ईसीबी से साफ तौर पर कह दिया था कि वे मूर्स के साथ काम नहीं कर सकते क्योंकि माइकल वॉन को टीम में शामिल नहीं करने के अलावा कई अन्य मुद्दों पर मूर्स के साथ उनके जबरदस्त मतभेद हैं।

जैसा कि कप्तान अपने हुक्मरानों से उम्मीद करते हैं, पीटरसन को उम्मीद थी कि इस मुद्दे पर ईसीबी उनका साथ देगा लेकिन हुआ इसका उल्टा। ईसीबी ने सख्त कदम उठाते हुए पीटरसन को इस बात की जानकारी दे दी कि मूर्स के साथ जारी विवाद में टीम का कोई भी सदस्य उनके साथ नहीं है लिहाजा उनके लिए बेहतर यही होगा कि वे कप्तानी छोड़ दें, नहीं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+