ईसीबी ने पीटरसन को नीचा दिखाया : हुसैन
हुसैन के मुताबिक जो हुआ वह बेहद खेदजनक है लेकिन पीटरसन इस स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते थे। उन्होंने कहा, "पीटरसन ने साफ कर दिया था कि वे पीटर मूर्स के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में ईसीबी को उनका साथ देना चाहिए था क्योंकि वे टीम को इस स्थिति को उबार सकते थे।"
हुसैन मानते हैं कि पीटरसन बहुत केंद्रित इंसान हैं और आज इंग्लैंड क्रिकेट को ऐसे ही व्यक्ति के नेतृत्व की जरूरत है। बकौल हुसैन, "पीटरसन बेहद केंद्रित इंसान हैं। वे अपनी इच्छा से इंग्लैंड क्रिकेट की भलाई के लिए काम करना चाहते थे लेकिन ईसीबी को यह नागवार गुजरा।"
हुसैन के मुताबिक कप्तान बनाते वक्त ही ईसीबी को समझ लेना चाहिए था कि पीटरसन जैसा व्यक्ति अपनी टीम और प्रबंधन के बारे में सवाल कर सकता है।
उन्होंने कहा, "एक मुखर कप्तान वही होता है जो टीम की नाकामी पर आत्ममंथन करता है और जब आत्ममंथन होता है तो सवाल सामने आते ही हैं। पीटरसन ने अपने मन की बात जाहिर करके गलत नहीं किया। ईसीबी को लगता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है तो उसे इसके बारे में कप्तानी सौंपने से पहले ही सोचना चाहिए था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications