Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई ओपन : मोया को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सोमदेव

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने अपने अब तक के करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए साढ़े चार लाख डॉलर इनामी चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-आठ दौर में जगह पक्की कर ली है।

सोमदेव ने गुरुवार को विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस मोया को 4-6, 7-5, 6-4 से पराजित किया।

अगले दौर में उनका सामना प्रतियोगिता के चौथे वरीयता प्राप्त क्रोएशियाई खिलाड़ी इवो कोर्लोविक से होगा, जिन्होंने चेक गणराज्य के इवो मिनार को 6-1, 6-4 से पराजित किया।

अपने जीवन का सबसे बड़ा मैच जीतने के बाद सोमदेव ने कहा, "दूसरे और तीसरे सेट में मोया मेरी सर्विस ब्रेक नहीं कर पाए और यही मेरी जीत का कारण बना। शुरुआत में मैं मोया के कद से घबराया हुआ था लेकिन धीरे-धीरे खुद पर मेरा यकीन बढ़ता गया और एक समय हालात ऐसा हो गया कि मोया दबाव में थे। यहीं से मैंने पलटवार किया और जीत हासिल की।"

गुरुवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को 6-0, 6-4 से, जर्मनी के रेनर शटलर ने जर्मनी के ही सिमोन ग्रेउएल को 6-4, 6-2 से, स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स ने जर्मनी के एंड्रेस बेक को 6-4, 6-1 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+