न्यूजीलैंड एकदिवसीय टीम से होव की छुट्टी, गुपटिल अंदर
होव के स्थान पर ऑकलैंड के 22 साल के बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान एड़ी में दर्द की शिकायत करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी जैकब ओरम को भी दो मैचों के लिए आराम दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही एकदिवसीय श्रंखला के पहले तीन मैचों में होव ने बेहद निराश किया है। इसके अलावा पिछले साल इंग्लैंड के साथ खेले गए पांच तथा बांग्लादेश के साथ खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों में भी वे 21.00 के औसत से ही रन बटोर सके थे।
दूसरी ओर, ए-श्रेणी के 28 मैचों में गुपटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39.00 के औसत से 965 रन बटोरे हैं। न्यूजीलैंड की घरेलू एकदिवसीय प्रतियोगिता-स्टेट शील्ड में वे चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
बहरहाल, पांच मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। पहले मैच का नतीजा नहीं निकल सका था जबकि दूसरा मैच वेस्टइंडीज ने और तीसरा मैच न्यूजीलैंड ने जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications