अभी कोहनी का ऑपरेशन नहीं करवाएंगे स्मिथ
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक स्मिथ ने 26 फरवरी से आस्ट्रेलिया के साथ शुरू हो रही टेस्ट श्रंखला तक कोहनी का ऑपरेशन कराने के फैसले को टालने का निर्णय किया है।
हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला में अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाने के बाद स्मिथ स्वदेश लौट चुके हैं। कोहनी तथा हाथ की छोटी अंगुली में लगी चोट ने उन्हें आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय तथा ट्वेंटी-20 श्रंखला से दूर कर दिया है।
पत्र के मुताबिक स्मिथ शनिवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलकर अपनी कोहनी की चोट के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। पत्र ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, "अभी मैं अपनी कोहनी को आराम देना चाहता हूं। जब मुझे आठ से 12 सप्ताह का समय मिल जाएगा, तब ऑपरेशन करा लूंगा लेकिन फिलहाल आस्ट्रेलिया के साथ अगले महीने खेली जाने वाली टेस्ट श्रंखला तक मैं इस फैसले पर अमल नहीं करना चाहता।"
स्मिथ ने कहा कि हालिया टेस्ट श्रंखला में मिली शर्मनाक हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम जोरदार तरीके से वापसी करना चाहेगी, ऐसे में टीम का नेतृत्व करने के लिए उनका उपलब्ध रहना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा, "हमें आशंका है कि आस्ट्रेलियाई टीम धमाकेदार वार करने की तैयारी कर रही है। हम यह भी जानते हैं कि अपना खोया सम्मान हासिल करने के लिए रिकी पोंटिंग की टीम किसी भी हद तक जा सकती है, लिहाजा हमारा तैयार रहना बहुत जरूरी है। मेरे लिए यह श्रंखला बेहद महत्वपूर्ण है और मैं किसी भी सूरत में इससे दूर नहीं होना चाहता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications