अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी शर्तो पर विदा होंगे हेडन

By Staff

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक हेडन ने साफ कर दिया है कि वे हालात से घबराकर हथियार डालने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय टीम में वापसी के साथ एक बार फिर विपक्षी टीमों पर कहर बरपाना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि हेडन के अंतर्राष्ट्रीय करियर को गुरुवार को उस समय करारा झटका लगा, जब एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 टीमों से उन्हें निकाल दिया गया।

हेडन ने कहा, "अगले 15 दिनों में मैं यह फैसला कर लूंगा कि मुझे टेस्ट क्रिकेट जारी रखना है या नहीं। यह फैसला मैं ही करुं गा। मैं किसी की आलोचना से बाध्य होकर कोई फैसला नहीं करने जा रहा हूं।"

आने वाले दिनों में अपने कार्यक्रम को लेकर पूछे जाने पर हेडन ने कहा, "अभी मैं भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। मेरा ध्यान अपने परिजनों तथा दोस्तों से मिलने पर लगा है। मैं उनके साथ अच्छे पल बिताना चाहता हूं। चार महीनों से लगातार खेलकर मैं थक गया हूं। मेरे लिए यह आराम करने और सोचने का वक्त है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 9, 2009, 5:26 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+