दक्षिण अफ्रीका का सामना करने को तैयार हैं टेट
टेट को गुरुवार को आस्ट्रेलिया की ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय टीमों में शामिल किया गया है। आस्ट्रेलियाई टीम दो ट्वेंटी-20 मैचों के बाद दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच एकदिवसीय मैच खेलेगी।
लगभग 10 महीने पहले अपना आखिरी एकदिवसीय मैच खेलने वाले टेट ने कहा, "मैं तरोताजा महसूस कर रहा हूं। दक्षिण अफ्रीकी टीम शानदार फार्म में है और यही बात मुझे अपनी टीम के बेहतरीन योगदान देने के लिए प्रेरित कर रही है।"
उधर, क्रिकेट आस्ट्रेलिया की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा है कि टेट की तैयारियां अच्छी नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है क्योंकि इससे उन्हें भविष्य के लिए अनुभव हासिल होगा।
बकौल हिल्डिच, "टेट बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। अच्छे फार्म में रहते हुए वे हमारे लिए बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। मैं आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में वे हमारे लिए दोनों तरह के क्रिकेट (एकदिवसीय तथा ट्वेंटी) में उपयोगी साबित होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications