त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रंखला : जिंबाब्वे ने बांग्लादेश को 38 रन से हराया
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 46.2 ओवरों में 167 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
जिंबाब्बे की ओर से पी. उत्सेया और आर. प्राइस ने दो-दो विकेट लिए जबकि ई. रेन्सफोर्ड, ई. चिगुम्बुरा और के. देवेनग्वा ने एक-एक विकेट झटके। बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
बांग्लादेश की ओर सकीबुल हसन ने सबसे अधिक 52 रनों का योगदान दिया जबकि रकीबुल हसन ने 23, नईम इस्लाम ने 21 और महबूब उल आलम ने 22 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद अशरफुल 17 रन ही बना सके।
इससे पहले, देवेन्गवा ने जिंबाब्वे के लिए सर्वाधिक 64 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी 95 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा एस. मात्सीकेनयरी ने 39 रन जोड़े। बांग्लादेश की ओर से नईम और सकीबुल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि मशरफे मुर्तजा को दो विकेट मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications