ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मेल' ने लिखा है कि हार्मिसन ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक हग मौरिस के उन दावों का भी खंडन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड के क्रिकेट को झकझोरने वाले ताजातरीन विवाद के दौरान खिलाड़ियों से पीटरसन की नेतृत्व क्षमता के संबंध में राय ली गई थी।
ऐसा कहा जा रहा है कि हालिया विवाद के दौरान इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी दो खेमों में विभाजित हो गए थे। हार्मिसन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और एंड्रयू स्ट्रॉस जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों ने इस दौरान पीटरसन का साथ नहीं दिया था।
हार्मिसन ने कहा, "मैं, फ्लिंटॉफ और स्ट्रॉस इस मुद्दे को लेकर काफी बदनाम हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि हमें पीटरसन की पीठ में छुरा घोंपा है। उनके हाथ से कप्तानी छिनने के लिए हमें ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मैं इन बातों का खंडन करता हूं। हम पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। हम कल भी पीटरसन के साथ थे और आगे भी रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।