खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट' के मुताबिक कूयोंग आमंत्रण टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत के मौके पर जब पत्रकारों ने आस्ट्रेलियन ओपन के खिताब के दावेदार के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से मरे ही सबसे बड़े दावेदार हैं। उनमें जबरदस्त आत्मविश्वास है और फिर पिछले साल से लेकर अब तक वे शानदार फार्म में हैं। इसी के मद्देनजर मैं उन्हें जीत के करीब देख रहा हूं। "
मरे इस सत्र की शुरुआत में फेडरर और विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त स्पेन के राफेल नडाल को हरा चुके हैं। हालांकि साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम-अमेरिकी ओपन के फाइनल में वे फेडरर से हार गए थे। मरे के नाम एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज नहीं है।
दूसरी ओर, दुनिया भर के सटोरिए भी मरे को खिताब का दावेदार नंबर-एक मान रहे हैं। इसे लेकर फेडरर ने कहा, "सटोरियों के आकलन से मुझे हैरानी हुई है क्योंकि साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम मेरे खाते में गया था। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर मैं मरे को ही दावेदार मान रहा हूं लेकिन दावेदारों की सूची में नडाल का नाम तीसरे स्थान पर रहना और भी चौंकाने वाला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।