फ्लिंटॉफ चाहते थे, बची रहे पीटरसन और मूर्स की कुर्सी
खेल वेबसाइट 'स्पोर्टिगलाइफ डॉट कॉम' ने लिखा है कि फ्लिंटॉफ को इस बात की निराशा है कि उन्हें नजरअंदाज करके एंड्रयू स्ट्रॉस को इंग्लैंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया लेकिन इसके बावजूद वे चाहते थे कि पीटरसन और मूर्स आपसी विवाद भुलाकर टीम हित में काम करते रहें।
बकौल फ्लिंटॉफ, "मैंने हमेशा चाहा कि पीटरसन और मूर्स अपना काम करते रहें। जो हुआ वह जाहिर तौर पर निंदनीय है। मैंने दोनों के साथ काम करके खुशी पाई है। मैंने पीटरसन और मूर्स से व्यक्तिगत तौर पर बात करके मनमुटाव भुलाकर एक होने की अपील की थी। मुझे अफसोस है कि मेरा प्रयास बेकार गया।"
उल्लेखनीय है कि पीटरसन ने पिछले बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मूर्स को उसी दिन बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद स्ट्रॉस को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications