स्कोलारी ने कहा, चेल्सी के खिताब जीतने की उम्मीद नहीं
ब्राजील के इस दिग्गज कोच ने यहां तक कहा कि कुछ खिलाड़ी तो अपनी क्षमता की 35 प्रतिशत उर्जा भी मैदान में नहीं खर्च कर रहे हैं। स्कोलारी ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी नौकरी की चिंता नहीं, क्योंकि वह जानते हैं कि उन्हें काम की कोई कमी नहीं होगी।
बकौल स्कोलारी, "मैं अच्छा इंसान हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं बेवकूफ हूं। मैं समझ सकता हूं कि कौन सी टीम खिताब जीत सकती है। जहां तक मेरी टीम का सवाल है तो हम खिताब नहीं जीत सकते क्योंकि हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार नहीं हैं।"
"मैं यह बात सार्वजनिक तौर पर नहीं कह सकता लेकिन यह सच है कि हमारे खिलाड़ी मानसिक तौर पर इसके लिए मेहनत नहीं कर रहे हैं। मुझे अपनी नौकरी की चिंता नहीं क्योंकि अगर मैं इसे खोता हूं तो मुझे एक या दो साल में दूसरी नौकरी मिल ही जाएगी लेकिन खिलाड़ियों को अपने भविष्य को लेकर सचेत रहना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications