रणजी फाइनल : सामंत का शतक, मुंबई को 369 रनों की बढ़त
पहली पारी में 402 रन बनाने के बाद उत्तर प्रदेश की पहली पारी 245 रनों पर समेटने वाली मुंबई की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 130 रन बना लिए थे।
कप्तान वसीम जाफर 74 और विनायक सामंत 53 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन सामंत जहां शतक लगाने में सफल रहे वहीं जाफर 85 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार के शिकार बने। दोनों ने पहले विकेट के लिए 146 रन जोड़े।
जाफर ने अपनी 126 गेंदों की पारी में 13 चौके लगाए जबकि सामंत 233 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित शर्मा ने अभी खाता नहीं खोला है।
इससे पहले, भारतीय टीम के वरिष्ठ तेज गेंदबाज जहीर खान (54/7) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने उत्तर प्रदेश की पहली पारी 245 रनों पर समेट दी थी।
उत्तर प्रदेश की ओर से शिवकांत शुक्ला ने सर्वाधिक 99 रन बनाए जबकि भुवनेश्वर ने 41 रनों का योगदान दिया। इसके अतिरिक्त कप्तान मोहम्मद कैफ (33) और परमिंदर सिंह (22) रन बनाने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications