आस्ट्रेलियन ओपन : प्रमुख खिलाड़ियों को मिला आसान ड्रा
सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के पहले दौर में नडाल जहां बेल्जियम के क्रिस्टोफर रोकस से भिड़ेंगे वहीं जानकोविक आस्ट्रिया की युवोन म्यूसबर्गर के सामने होंगीं। नडाल और जानकोविक को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता मिली है।
दूसरी ओर, पुरुषों में दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पहले दौर में इटली के आंद्रेस सेपी से भिड़ना होगा।
अपने 14वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयासरत फेडरर को दूसरे दौर में स्पेन के कार्लोस मोया या फिर किसी क्वालीफायर खिलाड़ी से भिड़ना पड़ सकता है।
इस साल खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे को पहले दौर में रोमानिया के दिग्गज आंद्रेई पावेल से भिड़ना है। मरे इस सप्ताह फेडरर को दो बार और नडाल को एक बार हरा चुके हैं।
महिला वर्ग में अमेरिका की सेरेना विलियम्स चीन की मेंग युआन के सामने होंगीं। सेरेना को टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications