प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल पंचायत में घोषणा की थी कि विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में लेने के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 10 वर्षो से अधिक के अंतराल के बाद विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है।
खेल एवं युवक कल्याण विभाग के उप सचिव डा. विनोद प्रधान द्वारा जारी आदेश में वर्ष 2007 और 2008 के 10-10 विक्रम पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया। अब इन खिलाड़ियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
गौरतलब है कि वर्ष 1996 के बाद से लगातार विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किए जाने की मांग की जाती रही है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ियों को उनकी मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया था। उसी के तहत यह घोषणा की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।