आलोचकों पर बरसीं जानकोविक
सोमवार से शुरू हो रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन में चुनौती पेश करने जा रहीं जानकोविक ने हालांकि कहा कि इस साल वे ग्रैंड स्लैम खिताबों का सूखा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन अगर वे ऐसा नहीं कर सकीं तो भी उन्हें कोई मलाल नहीं होगा।
जानकोविक ने कहा, "मैं रैंकिंग या फिर ग्रैंड स्लैम के बारे में नहीं सोचती। मैं एक खिलाड़ी हूं। मेरा काम खेलना है और मैं सिर्फ यही सोचकर कोर्ट पर उतरती हूं। मैं अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखना चाहती हूं क्योंकि मैं टेनिस रैंकिंग या रेटिंग के लिए नहीं बल्कि आत्मसंतुष्टि के लिए खेलती हूं।"
जानकोविक मानती हैं कि उनकी उम्र सिर्फ 23 साल है और इस लिहाज से उनके पास ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने और आलोचकों को चुप कराने के लिए काफी समय है।
उन्होंने कहा, "मैं ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना चाहती हूं। यह मेरा लक्ष्य है लेकिन मेरा सबसे प्रमुख लक्ष्य बतौर खिलाड़ी अपने खेल में निरंतर सुधार लाना है। मुझे आशा है कि समय के साथ मैं दोनों काम करने में सफल रहूंगी।"
अमेरिका की सेरेना विलियम्स द्वारा खुद को सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी बताए जाने पर जानकोविक ने कहा, "मैं विश्व की नंबर-एक खिलाड़ी हूं, इस लिहाज से मैं ही सर्वश्रेष्ठ हूं। जिसको जो कहना है कहता रहे, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications