युवा ओलंपिक समारोह : भारत को हराकर आस्ट्रेलिया बना हॉकी चैंपियन
खिताबी मुकाबले से पहले अजेय बनी रहने वाली भारतीय टीम तीसरे मिनट में आस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर केरेन ग्रोवर्स द्वारा किए गए गोल के कारण पिछड़ गई।
इसके बाद भारतीय टीम ने विपक्षी टीम पर जोरदार आक्रमण किया लेकिन मध्यांतर तक हासिल किए गए तीन पेनाल्टी कार्नरों के बावजूद वह बराबरी का गोल नहीं कर सकी।
मध्यांतर के बाद 43वें मिनट में भारत को बराबरी का गोल करने का एक बेहतरीन मौका मिला, लेकिन जय करण वह मौका चूक गए।
आखिरकार भारतीय टीम ने 55वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। मंदीप अंतिल के शानदार पास पर प्रमोद कुमार ने कोई मौका नहीं गंवाया और गेंद विपक्षी टीम के पोस्ट में डाल दी।
मैच के अंतिम 15 मिनट में दोनों टीमों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी रही लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस तरह निर्धारित समय में मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
अतिरिक्त समय में आस्ट्रेलियाई टीम ने जबर्दस्त खेल दिखाया और 76वें मिनट में गोल करके जीत हासिल कर ली। आस्ट्रेलिया के 20 साल के फारवर्ड जेसन डोनोहोए ने 'गोल्डन-गोल' किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications