जल्दी हो सकती है सायमंड्स की वापसी
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक सायमंड्स अगले सप्ताह से अभ्यास शुरू कर सकते हैं। हालांकि ऑपरेशन के बाद उनका अभ्यास सत्र चिकित्सकों और फिजियो द्वारा नियंत्रित होगा।
ऐसा माना जा रहा है कि सायमंड्स तीन सप्ताह के भीतर टीम में लौट आएंगे। उनके 8 फरवरी को सिडनी में न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले एकदिवसीय मुकाबले में खेलने के आसार हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम 16 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। वहां वह चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फिजियो एलेक्स कुंटोरिस ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि सायमंड्स दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर ऐसा नहीं हो सका तो सबसे ज्यादा दुख मुझे होगा। इस सप्ताह से वह दौड़ने का अभ्यास शुरू कर देंगे। इसके बाद धीरे-धीरे उनके अभ्यास कार्यक्रम में विस्तार लाया जाएगा। आशा है कि वे पांच सप्ताह में पूरी तरह फिट हो जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications