Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान पहुंची श्रीलंकाई क्रिकेट टीम

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक श्रीलंकाई टीम रविवार दोपहर 1.30 बजे कराची पहुंची। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कायदे आजम हवाई अड्डे से होटल ले जाया गया। श्रंखला का पहला मैच 20 जनवरी को और दूसरा मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा।

पाकिस्तान के साथ एकदिवसीय श्रृंखला खेलने के बाद श्रीलंकाई टीम स्वदेश लौट जाएगी और भारतीय टीम के साथ पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद जयवर्धने की टीम टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए 14 फरवरी को एक बार फिर पाकिस्तान लौटेगी।

बहरहाल, सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहले दो एकदिवसीय मुकाबले कराची के नेशनल स्टेडियम में ही कराने का फैसला किया है। तीसरा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान पहुंची श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है :

माहेला जयवर्धने (कप्तान), कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, उपुल तरंगा, चमारा कापूगेदेरा, जेहान मुबारक, तिलकरत्ने दिलशान, थिलिन कैंडाम्बे, मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, फरवेज महरूफ, दिलहारा फर्नाडो, नुवान कुलसेकरा, थिलान तुषार, एंजेलो मैथ्यूज।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+