पटना में भगदड़ में फंसे सहवाग और गंभीर
सैकड़ों दर्शक मोइनुल हक स्टेडियम की बैरेकेटिंग तोड़कर मैदान में घुस गए। ऐसे में पुलिस-प्रशासन को भी लाठी भांजनी पड़ी। कुछ दर्शकों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान कई दर्शकों को हल्की चोट भी आई।
दर्शकों के उतावलेपन के कारण पुलिस भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, प्रवीण कुमार, विनोद कांबली सहित कई खिलाड़ियों को अपने घेरे में लेकर मैदान से बाहर ले गई। पुरस्कार वितरण राज्यपाल आऱ एल़ भाटिया ने किया।
ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया था जिसमें सहवाग की फ्रंटलाइन और विनोद कांबली की आईटीसी की टीम फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में फ्रंटलाइन ने आईटीसी को पराजित कर दिया।
उधर, एबीसी के मीडिया प्रभारी संजीव मिश्र ने बताया कि प्रशासन भीड़ को सही तरीके से नहीं संभाल पाया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन ने आवश्यकता से काफी कम पुलिस बल उपलब्ध कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications