For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया (लीड-1)

By Staff

तेज गेंदबाज इफ्तिखार अंजुम (42/4) और उमर गुल (30/3) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने तीन मैचों की श्रंखला के पहले मुकाबले में श्रीलंका की पारी 219 रनों पर समेट दी और फिर 45.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज खुर्रम मंजूर (83) और सलमान बट्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 37.1 ओवर में 168 रन जोड़कर जीत का आधार तय किया।

इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान (20) ने बट्ट के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया लेकिन 205 रन के कुल योग पर खान आउट हो गए।

खान की विदाई के बाद कप्तान शोएब मलिक (नाबाद 11) ने अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। मंजूर ने 128 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके लगाए जबकि बट्ट ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 13 झन्नाटेदार चौके जड़े।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रथम विकेट के लिए 71 रन जोड़कर शानदार शुरुआत करने वाली श्रीलंकाई टीम 45.2 ओवर में 219 रनों पर पेवेलियन लौट गई। हरफनमौला शाहिद अफरीदी और कप्तान शोएब मलिक ने भी एक-एक विकेट लिया।

श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत करने आए तिलकरत्ने दिलशान ने 33 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 42 रन बनाए जबकि दिग्गज सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने 35 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

कुमार संगकारा ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। इसके अलावा चमारा कापूगेदेरा ने 27 और नुवान कुलसेकरा ने 24 रनों का योगदान दिया। कप्तान माहेला जयवर्धने (1), जेहान मुबारक (8) और फरवेज महरूफ (11) ने निराश किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+