अब पीसीबी को है तटस्थ आयोजन स्थलों का आसरा
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ के हवाले से खबर दी है कि तटस्थ आयोजन स्थलों पर नहीं खेलने के पूर्व पीसीबी अध्यक्ष के अड़ियल रवैये के कारण पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता गंवा चुका है लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
अल्ताफ ने कहा, "श्रीलंकाई टीम हमारे यहां आकर खेल रही है। अगली श्रृंखला आस्ट्रेलिया के साथ है और अगर आस्ट्रेलियाई टीम सुरक्षा कारणों से यहां आने से कतराती है तो हम इस श्रृंखला को किसी अन्य स्थान पर कराने में जरा भी नहीं हिचकेंगे। हमारे लिए लचीला होना जरूरी है। अड़ियल रवैये से करोड़ों का नुकसान हो रहा है।"
अल्ताफ के मुताबिक पीसीबी ने तटस्थ आयोजन स्थलों के रूप में हांगकांग, दुबई, अबुधाबी और कुआलालंपुर जैसी जगहों का चयन किया है। पाकिस्तानी टीम अबुधाबी में वेस्टइंडीज के साथ हाल ही में एकदिवसीय श्रृंखला खेल चुकी है। इस लिहाज से अबुधाबी और दुबई का पलड़ा ज्यादा भारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications