श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य
शानदार फार्म में चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी दिलशान ने अपनी 88 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए जबकि थिलिना ने 79 गेंदों पर चौके जड़े। इसके अलावा चमारा कापूगेदेरा ने 44 रनों का योगदान दिया। कापूगदेरा ने 39 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और इतने ही छक्के जड़े।
टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 66 रन के कुल योग पर सनथ जयसूर्या (19) और कुमार संगकारा (16) को पेवेलियन लौटा दिया था लेकिन दिलशान और थिलिना ने तीसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
कप्तान महेला जयवर्धने ने भी 24 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 290 रनों का अपेक्षाकृत मजबूत स्कोर खड़ा किया।
पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने 58 रन देकर चार विकेट झटके जबकि सोहेल तनवीर, इफ्तिखार अंजुम और शोएब अख्तर ने एक-एक विकेट लिए। गुल ने पहले मैच में भी तीन विकेट लिए थे। पाकिस्तान ने वह मैच आठ विकेट से जीता था। तीन मैचों की श्रृंखला में वह 1-0 से आगे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications