हॉकी टेस्ट : तीसरे मुकाबले में अर्जेटीना से हारा भारत (लीड-1)
अर्जेटीना के लिए मैटियास पेरेडेस ने छठे मिनट और लुकास विला ने 32वें मिनट में गोल किए। मुकाबले में जोरदार आक्रमण का सिलसिला भारत ने ही शुरू किया था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।
दूसरे मिनट में ही राजपाल ने शिवेंद्र सिंह को एक बेहतरीन पास दिया लेकिन शिवेंद्र का निशाना चूक गया और गेंद गोलपोस्ट के काफी दूर से निकल गई।
इसके बाद पहले मैच में दो गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाने वाले भारत के स्ट्राइकर दीपक ठाकुर और तुषार खांडेकर ने गोल करने के दो मौके गंवाए।
मध्यांतर के बाद भारत को एक पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन कप्तान संदीप सिंह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।
खेल के इस पड़ाव में भारतीय टीम ने कई बार अच्छे आक्रमण किए लेकिन अर्जेटीना के गोलकीपर विवाल्डी ने उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
चार मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है। सोमवार और मंगलवार को खेले गए पहले और दूसरे मैच में भारतीय टीम विजयी रही थी। श्रृंखला का चौथा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications