आस्ट्रेलियन ओपन: भूपति-सानिया, पेस व बोपन्ना जीते, जोकोविक और सफीना चौथे दौर में (राउंडअप)
भूपति और सानिया की भारतीय जोड़ी चेक गणराज्य की पावेल विजनेर एवं क्वेटा पेस्के को 6-2, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई।
पुरुषों के युगल मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त पेस और चेक गणराज्य के लुकास डलोही की जोड़ी ने क्रोएशिया के इवान लुजबिकिक और इटली के फाबियो फोगनीनी को 6-3, 6-4 से हराकर आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बनाई।
दूसरी ओर बोपन्ना और फिनलैंड के जारको नियमेनन की जोड़ी स्पेन के मार्केल ग्रानोलर्स और सैंटियागो वेनतुरा को 3-6, 6-4, 6-1 से पराजित कर दूसरे दौर में पहुंच गई।
विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त और निवर्तमान चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए।
जोकोविक ने तीन घंटे तक चले एक रोचक मुकाबले में अमेरिका के अमेर डेलिक को 6-2, 4-6, 6-3, 7-6 (7-4) से हराकर प्रतियोगिता के चौथे दौर में जगह बनाई।
जोकोविक ने पहला सेट मात्र 32 मिनट में बड़ी आसानी से 6-2 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में डेलिक ने जबरदस्त वापसी की और दूसरा सेट 6-3 से जीत लिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों में एक दूसरे पर हावी होने का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार जोकोविक ने मैच जीतकर चौथे दौर में जगह बनाई।
जीत के बाद जोकोविक ने कहा, "निवर्तमान चैंपियन होने की वजह से मुझ पर अतिरिक्त दबाव है। एक बार लय खो देने के बाद उसे पाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने वापसी की।"
उधर, विश्व में तीसरी वरीयता प्राप्त रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी दिनारा सफीना एस्तोनिया की काइया कनेपी को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंच गईं। सफीना ने कनेपी को मात्र 67 मिनट में 6-2, 4-2 से हराकर चौथे दौर में अपनी जगह बनाई।
जीत के बाद सफीना ने कहा, "मैंने इस मैच में अपना स्वाभाविक खेला और पिछले दो मैचों की तुलना में मेरा प्रदर्शन बेहतर रहा। अब आगे मुझे और भी बढ़िया खेल दिखाना होगा। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications