श्रीलंका ने हमें हर विभाग में पछाड़ा : मलिक
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने मलिक के हवाले से लिखा है, "हमारे लिए श्रृंखला का परिणाम उत्साहजनक नहीं रहा। हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बुरी तरह फ्लॉप रहे। भविष्य की योजनाओं को लेकर हम ऐसे परिणाम की आशा नहीं कर रहे थे। हमें निश्चत तौर पर अपना खेल सुधारना होगा।"
शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को सबसे बड़ी हार से रू-ब-रू होना पड़ा। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने 309 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम 75 रनों पर पेवेलियन लौट गई थी। इस तरह उसे 234 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
मलिक ने कहा, "श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने सटीक रणनीति के साथ खेलते हुए हर बार बड़ा स्कोर खड़ा किया और गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए हमें सस्ते में समेटा। हमारी टीम रणनीति के साथ न्याय नहीं कर पाई। खासतौर पर बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया।"
अंत में कप्तान ने कहा कि हार से सीख लेते हुए उनकी टीम भविष्य के लिए रणनीति तैयार करेगी। उन्होंने कहा, "क्रिकेट में कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो आपके दायरे से बाहर होती हैं। रणनीति हर बार कारगर नहीं होती। हार निराशाजनक है लेकिन इसे सकारात्मक तौर पर लेते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications