आस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे युकी भांबरी (लीड-2)
शीर्ष वरीयता प्राप्त भांबरी ने मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के स्टीफन होह को 7-6(1), 6-0 से पराजित किया।
अगले दौर में भांबरी का सामना 13वीं वरीयता प्राप्त क्रोशियाई खिलाड़ी डिनो मारकान से होगा, जिन्होंने आस्ट्रेलिया के ल्यूक साविले को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।
जूनियर वर्ग में भी भारत के एक अन्य दावेदार शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड के जस्टिन एलेवेल्ड ने 6-1, 6-1 से हराया।
भांबरी को मंगलवार को दोहरी सफलता मिली। वह अपने चीनी ताइपे के जोड़ीदार लियांग चीन हुआंग के साथ युगल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। भांबरी और लियांग ने इटल के मार्को बोरटोलोटी और बेलारूस के ब्लादिमीर क्रुज को 6-3, 6-4 से हराया।
उधर, वरिष्ठ वर्ग में भारत के दिग्गज युगल विशेषज्ञ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार जिंबाब्वे की कारा ब्लैक को मिश्रित युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।
पेस और ब्लैक की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी को स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर और दक्षिण अफ्रीका के वेसले मूडी की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने 6-1, 7-5 से पराजित किया।
मिश्रित युगल वर्ग के अन्य मुकाबलों में फ्रांस की नताली डेसी और इजरायल के एंडी रैम की जोड़ी ने अमेरिका की लेजल हूबर और ब्रिटेन के जेमी मरे की जोड़ी को 6-7, 6-2, 10-4 से हराया।
भारत के एक अन्य दिग्गज युगल विशेषज्ञ महेश भूपति और उनके जोड़ीदार बहामास के मार्क नोल्स पुरुषों के युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भूपति-नोल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज और फर्नाडो वर्दास्को की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-1, 2-6, 6-4 से हराया।
टूर्नामेंट के नौवें दिन खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड के लुकास कुबोट और आस्ट्रिया के ओलिवर माराक की जोड़ी भी अंतिम चार दौर में जगह बनाने में सफल रही।
कुबोट और माराक ने पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मैटवोस्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-2, 6-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications