यूनुस खान संभाल सकते हैं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कमान
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने खबर दी है कि मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट ने यूनुस के साथ लगभग 15 मिनट तक आपात बैठक की।
पत्र के मुताबिक मंगलवार को जब यूनुस गद्दाफी स्टेडियम में हबीब बैंक के लिए कायदे आजम ट्रॉफी मुकाबले में खेल रहे थे, तभी बट्ट ने उन्हें बुलाकर आपात बैठक की।
ऐसा माना जा रहा है कि बट्ट ने यूनुस के सामने कप्तानी का प्रस्ताव रखा और उन्होंने उसे स्वीकार भी कर लिया। हालांकि यूनुस के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने फिलहाल इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है।
पीबीसी ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शोएब मलिक के हाथ से कप्तानी उसी सूरत में छिनेगी, जब यूनुस पीसीबी अध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार कर लें।
2007 विश्व कप की नाकामी के बाद जब इंजमाम उल हक ने कप्तानी छोड़ी थी, तब यूनुस को ही टीम की कमान सौंपी जा रही थी लेकिन उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications