Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्लार्क और ब्रेकन की आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी (लीड-1)

दक्षिण अफ्रीका के साथ शुक्रवार को पांचवां और अंतिम एकदिवसीय मैच खेला जाना है जबकि न्यूजीलैंड के साथ एक फरवरी को इसी मैदान पर पहला एकदिवसीय मुकाबला होना है।

दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी श्रृंखला की समाप्ति के बाद आस्ट्रेलियाई टीम को न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट तथा पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में हिस्सा लेना है। पहला टेस्ट मैच 20 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

बहरहाल, मौजूदा श्रृंखला में 1-3 से पिछड़ रहे होने के बाद आस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने अंतिम मैच को जीतकर साख को पूरी तरह धूमिल होने से बचाने के लिए इन दो दिग्गजों को टीम में शामिल किया है।

क्लार्क दाएं हाथ के अंगूठे में लगी चोट के कारण पिछले तीन मुकाबलों के लिए टीम से बाहर थे जबकि ब्रेकन कलाई में चोट के कारण चौथे मुकाबले में नहीं खेल सके थे। क्लार्क और ब्रेकन की वापसी के साथ स्पिनर नेथन हॉरिट्ज और तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को बाहर बैठना होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त बना ली है। अंतिम मुकाबला जीतकर वह फरवरी 2007 के बाद पहली बार एकदिवसीय टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकता है।

अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, नेथन ब्रेकन, ब्रेड हेडिन, बेन हिफेनहास, जेम्स होप्स, डेविड हसी, माइकल हसी, मिशेल जानसन, शान मार्श, शान टेट, डेविड वार्नर और कैमरून व्हाइट।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+